मध्य प्रदेशराज्य

बहू ने पीट-पीट कर ससुर को उतार दिया मौत के घाट : घरेलू विवाद बनी वजह, पति घर से दूर हैदराबाद में करता है नौकरी… रिश्ते हुए शर्मसार!

Table of Contents

रीवा । मऊगंज जिले में बहू के हाथों 75 साल के ससुर की हत्या हो गई। लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगतपुरा में हुई इस घटना पर आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है।

थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि घरेलू विवाद में जगदीश साकेत (75 वर्ष) के साथ बहू पुष्पा साकेत पति महेंद्र द्वारा लात-घूंसे से मारपीट की गई। जिससे वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिजन प्राथमिक उपचार कराने के बाद बड़े अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी रामरती की शिकायत पर आरोपी बहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पति और मृतक का बेटा हैदराबाद में रहता है, जो घटना की जानकारी मिलने के बाद आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button