कटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बलदेव बाग की महिला को बरगी नगर में ले जाकर मारी चाकू, हालत नाज़ुक.मेडिकल में भर्ती

जबलपुर यशभारत।बल्देवबाग की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला को उसका परिचित घुमाने के लिए बरगी नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत बरबटी ले गया जहां पर दोनों के बीच में कुछ विवाद हो गया। विवाद के कारण परिचित ने महिला के ऊपर चाकुओं से दनादन हमला कर मौके से फरार हो गया। उक्त घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद महिला को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया जहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के संबंध में बरगी नगर पुलिस ने बताया महिला के ऊपर चाकू मारने वाला उसके परिचित का है महिला के साथ उसकी 3 वर्ष की बच्ची भी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि इसके पूर्व भी दोनों के बीच में विवाद हुआ था।पुलिस घटना की पूरी पड़ताल करने के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना हो गई है। विस्तृत जानकारी प्रशिक्षितहै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button