जबलपुरमध्य प्रदेश
बरेला पुलिस ने 6 साल की मासूम को किया दस्तयाब : परिजनेां के किया सुपुर्द

जबलपुर, यशभारत। बरेला पुलिस ने एक छ : साल की बच्ची को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।जानकारी अनुसार डायल-100 में शाम 7 बजे परिजनों ने शिकायत दर्ज की उनकी 6 साल की बेटी को कोई उठा ले गया है। घर के आसपास बच्ची की बहुत तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल रही है। घर ने एकाएक लड़की के गायब हो जाने की शिकायत मिलने की एक्टिव हुई पुलिस पीडि़त के घर पहुंची। उसकी सक्रियता और मेहनत रात तीन बजे रंग लाई और पुलिस ने बच्ची सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड सहित सभी वाहनों को चैक करती रही।







