कटनीमध्य प्रदेश

बरही में दिन दहाड़े चोरी, रूपयों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कटनी, यशभारत। बरही थाना क्षेत्र इन दिनों चोर उठाई गिरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। ऐसा लगता है कि जैसे बरही थाना क्षेत्र चोरों के लिए सुरक्षित पनाहगार बन गया है। गत शनिवार को बरही-मैहर रोड पर दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बरही स्थित सत्यम हार्डवेयर के सामने से एक अज्ञात चोर ने एक व्यक्ति के बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में 1 लाख 70 हजार रुपये की नगद रखे हुए थे। दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मझगंवा थाना बदेरा जिला मैहर निवासी 48 वर्षीय प्रहलाद प्रसाद पटेल शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे बरही.मैहर रोड स्थित सत्यम हार्डवेयर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में 1 लाख 70 हजार रुपये रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर बरही पुलिस ने शनिवार रात 8.41 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात चोर की तलाश शुरू की है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपी का सुराग लगाया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और राहगीरों में हडक़ंप का माहौल है।
सेंट्रल बैंक के पास युवक से साइबर ठगी, बरही पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जिले में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बरही थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास का है, जहां एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कुठिया मोहगवां निवासी 28 वर्षीय शिवम उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच जब वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरही के पास मौजूद था, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ साइबर फ्रॉड किया गया। आरोपी ने ट्रांजेक्शन आईडी 535709513873 एवं 535709523930 के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जिससे युवक को आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायत पर बरही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा संबंधित ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक और साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खाते एवं लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपीए, पिन, बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button