बदमाश बबूल पंडा की हत्या के मुख्य आरोपी के घर चला बुल्डोजर: बरेला देवरी पटपरा में बना रखा था 50 लाख मकान, सरकार की 15 हजार वर्गफुट जमीन पर था कब्जा

जबलपुर, यशभारत। शहर छोड़ गांव में अवैध सल्तनत बनाने वाले सोनकर भाईयों के अवैध मकान और निर्माण पर जिला प्रशासन, पुलिस बल द्वारा बुल्डोजर चलाया गया। निगरानीशुदा बदमाशों ने सरकार की 15 हजार वर्गफुट जमीन पर सालों पहले कब्जा कर 50 लाख का आलीशन मकान बनाया था। आज शनिवार की सुबह जिला और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मकान और निर्माण कार्य को जमींदोज कर दिया। 15 हजारवर्ग फुट जमीन की कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कायज़्वाही करने के निदेज़्श प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों तहत पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निमाज़्ण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कायज़्वाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज शनिवार कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में निगरानी बदमाश रोहित सोनकर जिसके विरूद्ध थाना बरेला में एनडीपीएस एक्ट , अवैध वसूली मारपीट, बलवा, दहेज प्रताडऩा के प्रकरण दर्ज हैैं एंव रोहित सोनकर के 2 भाई पवन सोनकर एवं नीरज सोनकर के द्वारा जो कि अपराधी प्रवृति के हैं । थाना बरेला अन्तर्गत निवास रोड पर स्थित ग्राम पुरवा पटपरा में मां श्रीमती सबिता बाई के नाम पर वर्ष 2006 में जारी 900 वर्ग फुट भूमि पट्टा के स्थान पर तीनों भाईयों के द्वारा शासकीय भूमि 1800 वर्ग फुट में मकान का निर्माण तथा लगभग 14 हजार वर्गफुट में वाउण्ड्रीवाल निर्मित तथा तार की फैंसिंग कर गेट लगाकर कब्जा कर रखा था।

शासकीय भूमि पर 50 लाख रूपये की लागत से अवैध निर्मित मकान के 900 वर्गफुट हिस्से को एवं 14 हजार वगज़् फुट में वाउण्ड्रीवाल तथा तार की फैंसिंग केा जमींदोज करते हुये लगभग 15 हजार वर्ग फुट भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ रूपये है केा कब्जा मुक्त कराया गया है। उल्लेखनीय है कि रोहित सोनकर जिला मण्डला थाना बीजाडाण्डी अन्तगज़्त गोराबजार निवासी बबलू पण्डा का हत्या का मुख्य आरोपी है। जो कि वर्तमान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है। विवाद होने की आशंका को ध्यान में रखते हुये कायज़्वाही के दौरान एस.डी.एम. पी.के. सेनगुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अपूर्वा किलेदार, नायब तहसीलदार श्रीमती रूपेश्वरी कुंजाम, थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र यादव , थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमती भूमेश्वरी चौहान, थाना प्रभारी संजीवनीनगर सुश्री शोभना मिश्रा, चौकी प्रभारी गौर श्री टेकचंद शर्मा, आर.आई. अंकित शुक्ला एवं थाना केण्ट, थाना गोराबजार का बल मौजूद था।






