बदमाशों ने फायरिंग कर किसान के घर में की जमकर तोड़फोड़ : क्षेत्र में हड़कंप…..पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियरlग्वालियर में किसान के घर में तोड़फोड़ कर बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दी इसके बाद पीड़ित किसान ने पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपियों को तलाश करने में जुटी है l
ग्वालियर के लखनौती गांव में देर रात गुंडों ने किसान के घर पर ताबड़तोड़, फायरिंग कर दी। इतना ही नही बदमाशों ने धमकी देकर कहा हैं कि अपनी जमीन को छोड़ दे जमीन को नहीं छोड़ा तो इतनी गोलियां मारेंगे कि कोई जिंदा नहीं बचेगा। इस चैलेंज के साथ गुंडों ने किसान के घर पर करीब 15-20 गोलियां चला कर फरार हो गए। वहीं किसान ने घटना के वीडियो के साथ पुलिस से शिकायत की हैं। इस वारदात से किसान और उसका परिवार दहशत में है। वही पुलिस वीडियो और किसान की शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
– दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौती खुर्द में रहने वाले रामवीर सिंह गुर्जर खेती किसानी कर गुजर बसर करता हैं। अडूपुरा में डबरा ग्वालियर हाइवे से सटी उनकी दो बीघा पांच बिस्वा जमीन है। इसके ठीक पीछे उनके चाचा प्रकाश गुर्जर की भी जमीन है। रामवीर का कहना है उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपनी जमीन थाटीपुर की रहने वाली लक्ष्मी गुप्ता को बेची दी है। जिसके बाद अब हुरावली का रहने वाला बीरबल फागुना का बेटा सचिन उनकी जमीन को गुुंडागर्दी से हथियाना चाहता है। इसलिए उनकी जमीन को प्रकाश गुर्जर की बता रहा है बोल रहा है कि इस जमीन को उसने खुद खरीदा है। जिसे लेकर दोनो के बीच विवाद चला आ रहा है और उसी को लेकर उसने देर रात सचिन फागुना चार गाड़ियों में गुंडों को लादकर रामवीर के घर बाहर पहुँचा था। उसने खुलेआम धमकी दी कि जमीन को छोड़ दो। वरना इतनी गोलियां मारेंगे कि कोई जिंदा नहीं बचेगा।
उसके बाद सचिन और उसके गुंडों ने पुल पर खड़े होकर उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हरकत से उनका परिवार सहमा हुआ है। वहीं रामवीर ने अंधाधुंध गोलीबारी का वीडियो भी बनाया है। जिसमें हाइवे से गाड़ियां गुजर रही हैं उनके बीच गुंडे दनादन गोलियां चलाते नज़र आ रहे हैं। ताबड़तोड़ गोलीबारी में राहगीरों के साथ भी घटना होने की आशंका थी। गुंडों के भागने के बाद रामवीर और गांववाले घर से बाहर निकले तो गांव की सड़क पर खोखों का ढेर लगा हुआ मिला। उन्हें पुलिस समेट कर ले गई। फिलहाल पुलिस ने फरियादी रामवीर की शिकायत पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।







