जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : सिवनी के  छात्र अनेक पंचेश्वर का राष्ट्रीय स्तर जिम्नास्टिक में चयन

सिवनी यश भारत:-सिवनी नगर के मेहनती छात्र अनेक पंचेश्वर का राष्ट्रीय स्तर जिम्नास्टिक मे चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय शालेय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता मे नगर के होनहार एवं मेहनती छात्र अनेक पंचेश्वर ने हिस्सा लिया।

 

अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया। प्रशिक्षक मनीष मोनू मिश्रा ने रात्रि के समय बताया कि छात्र अनेक पंचेश्वर की खेल के प्रति लगन को दर्शाता है। तथा यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। जो वह राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय जिमनास्टिक उज्जैन में आयोजित की गयी थी। जिसमें छात्र अनेक पंचेश्वर का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हमें उम्मीद है कि छात्र अनेक आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेगा।

 

उनकी इस उपलब्धि के लिये विद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती वंदना तिवारी, जनक तिवारी, संतोष अग्रवाल, संतोष चौबे, अविनाश अवधिया, रमाकांत श्रीवास्त्री एवं समस्त स्टॉफ एवं खेल प्रेमियों ने बधाईयां देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दिया है। और बेहतर खेल की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu