देश

बड़ी खबर : टी-20 विश्‍व कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्‍यूजीलैंड ने घर पर बुरी तरह रौंदा, रचित रविन्द्र की स्पिन में फंसे श्रीलंकाई खिलाड़ी

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 के 46वें मुकाबले में आज को न्‍यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। कीवी टीम ने 61 रन से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं इस हार के बाद श्रीलंका विश्वकप से बाहर हो गया है। इसके पहले श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को 84 रन पर 6 झटके लग चुके थे। इसके बाद कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने हार नहीं मानी और शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए। कोल मैककॉन्ची ने भी उनका साथ दिया और 31 रन की नाबाद पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
169 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम लय में ही नजर नहीं आए। मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को बोल्‍ड किया। इसके बाद टीम लगातार विकेट खोती चली गई कोई भी बल्‍लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button