मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : गौतस्करी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर भेजे गए जेल

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में गौतस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए डूंडासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गौवंश वध की एक गंभीर घटना में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से वाहन, मोबाइल फोन और वध में प्रयुक्त औजार जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकालकर पैदल न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में की गई। मामला तब सामने आया जब भुरकल खापा औद्योगिक क्षेत्र के पास जंगल में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डूंडासिवनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक ग्रे रंग की बलिनो कार को घटना स्थल के आसपास संदिग्ध रूप से आते-जाते देखा गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस ने वाहन चालक की पहचान मस्सीउज्जमा उर्फ भैया पटरी के रूप में की। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अन्य साथियों के नाम उजागर हुए। इसके बाद सिवनी, बोरी एवं कपुर्दा क्षेत्र से अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 19 जनवरी 2026 की रात कपुर्दा निवासी अमित चौरसिया के खेत में बने मकान के पीछे दो गौवंशों का वध किया गया। शवों को बड़े टुकड़ों में काटकर बोरियों में भरा गया और बलिनो कार से भैया पटरी के खेत में ले जाकर छोटे-छोटे टुकड़े किए गए। बाद में गौवंश के अवशेष भुरकल खापा औद्योगिक क्षेत्र के नाले के पास जंगल में फेंक दिए गए। आरोपियों ने पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान (45), अमित उर्फ अम्मू खान (35), मस्सीउज्जमा उर्फ भैया पटरी (48), मोहसिन उर्फ काला (22) और इमरान उर्फ इम्मु (22) शामिल हैं। पुलिस ने एक बलिनो कार क्रमांक MP-22-ZA-8799, दो एंड्रॉइड मोबाइल, दो लकड़ी के कुंदे एवं दो लोहे के बका जब्त किए हैं। कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उइके, सहायक उपनिरीक्षक संजय बघेल, बालकृष्ण त्रिगाम सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button