कटनीमध्य प्रदेश

बजरंग कटाये घाट मेले का आगाज, मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, पहली बार 15 ब्राह्मणों की मौजूदगी में पूजा अर्चना, जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत, मंदिर में लहराई ध्वज पताका

कटनी, यशभारत। श्री बजरंग कटायेघाट मेला का विगत कई वर्षों से नगर निगम द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। शहर के पारंपरिक आयोजन की इस श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नगरनिगम के तत्वाधान में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुधवार को तीन बजे से मधई मंदिर से श्री बजरंग कटायेघाट मेले की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य, पार्षद सहित नागरिकों निगम के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस यात्रा में ध्वज पताका एवं भजन गाती टोलियां, वाहन में श्री हनुमान जी महाराज की भव्य प्रतिमा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं।

*जनप्रतिनिधियों एवं 15 ब्राह्मणों ने की पूजा अर्चना*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य, पार्षदों सहित उपस्थित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रभु श्री बजरंगबली की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित करते हुए शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इसके पहले महापौर श्रीमती सूरी निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जनप्रतिनिधियों के साथ मधई मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर नगरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शोभा यात्रा का वह पल मनमोहक रहा जब पहली बार 15 ब्राह्मणों द्वारा श्री बजरंग बली जी की एक साथ पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचने पर प्रभु श्री बजरंग बली जी की आरती की जाकर शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, झंडा बाजार, सुक्खन चैक, शेर चैक, मिशन चैक होते हुए मिशन चैक से होते हुए कटायेघाट मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां एकता जागरण मंडल के श्री संजू नाकरा एवं उनकी टीम द्वारा दी गई। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा भी भजन का गायन किया गया।

*धूमधाम से चढ़ाया गया ध्वज*

डीजे संगीत की धुन पर सुमधुर भजनों के साथ नगर के विभिन्न स्थलों से होती हुई शोभायात्रा कटाये घाट मंदिर पहुंची, जहां पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना पश्चात हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना की जाकर ध्वज अर्पित किया गया। मेला प्रांगण में दुकानें भी सज चुकी हैं। मेला 9 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।  

*इनकी रही मौजूदगी*

शोभायात्रा में मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, जयनारायण निषाद, बीना बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, पार्षद मौसुफ अहमद बिट्टू, अवकाश जायसवाल, शशिकांत तिवारी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी उमेन्द्र अहिरवार, शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, अनिरुद्ध नारायण सोनी, कमलेश चैधरी, रचना गुप्ता, चोखे भाई, राजू माखीजा,  समाजसेवी संजय गुप्ता, संजीव सूरी, अज्जू सोनी, नरेश अग्रवाल, आशुतोष मानके सहित अधिकारी कर्मचारी जागेश्वर, पाठक, सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, आदेश जैन, संजय मिश्रा, सागर नायक, संजय सोनी, मानेंद्र सिंह, नागेंद्र पटेल, विनोद सिंह चैहान, मुकेश राजपूत, सेवानिवृत कर्मचारी गणेश बिचपुरिया, मुरलीधर देववंशी सहित नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों कर्मचारियों, स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं नगर के श्रद्धालुओं की भारी संख्या में मौजूदगी रही।

*6 से 8 नवंबर तक आयोजित होंगी ये गतिविधियां*

मेले में गुरुवार 6 नवंबर से 8 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन, नृत्य निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, खेल कूद प्रतियोगिता खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, कृष्ण रासलीला, दीपावली नृत्य सहित रात्रि कार्यक्रम के तहत सुंदर कांड पाठ, लेजर शो, ठोलक कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर 9 नवंबर को दोपहर 3ः30 बजे से पुरस्कार वितरण एवं मेले के समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button