फ्रांस से कटनी आए विदेशी मेहमान, ग्रामीण परिवेश और संस्कृति से रूबरू होकर गांवों में किया होमस्टे

कटनी, यशभारत। फ्रांस से 8 विदेशी मेहमान कटनी आए हैं। कटनी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मरईकला में पहुंचकर विदेशी मेहमान ग्रामीण संस्कृति और कल्चर से रूबरू हुए। मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ने बताया कि ग्राम मरईकला में विदेशी मेहमानों को रूकवाया गया है। समिति द्वारा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के सहयोग से अलग-अलग गांव में होमस्टे तैयार किए गए है। होमस्टे कार्यक्रम के तहत विदेशी मेहमानों ने ग्राम के परिवारों के साथ भोजन किया और ग्रामीण संस्कृति और कल्चर जैसे गतिविधियों से रूबरू हुए। श्री सिंह ने बताया कि इस दौरान पर्यटक स्थल कौडिय़ा धाम रोहनिया का विजिट कराया कराया गया। ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विदेशी बंधुओं का स्वागत करते हुए पर्यटन स्थल की विशेषता से रूबरू कराया। यहां पर लगभग 400 वर्ष पुरानी विरासत को संजोए रखा गया है। शिव जी, हनुमान जी की विशाल मूर्ति, गुफा, पुराने कुआं, कुंड, नाले एवं सबसे महत्वपूर्ण है। गौमुख जहां से बारहमासी जल निकलता रहता है और इस जल के पीने मात्र से शरीर के रोग एवं बीमारी दूर हो जाती है। ऐसा ही शिव और हनुमान मंदिर में भी बहुत दूर-दूर से लोग अपनी मन्नते लेकर आते है, जहां पर सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। स्वागत में खेमचंद यादव, भीमसेन, संतोष सिंह, रामकिशोर चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण की उपस्थिति रही। भ्रमण के बाद विदेशी बंधुओं ने सभी का धन्यवाद किया।