कटनीमध्य प्रदेश

फूड स्टाल में मिले एक्सपायरी डेट के बिस्किट, रेल अधिकारियों ने कराए नष्ट, कटनी स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की टीम ने मारा छापा

कटनी, यशभारत। कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5-6 में स्थित एमपीएस मल्टी परपस स्टाल का संचालक होली पर्व में एक्सपायरी डेट के माल को खपाने की तैयारी में था। संचालक के मंसूबों पर रेल अधिकारियों ने जांच करते हुए एक्सपायरी डेट के माल को बरामद कर नष्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मंडल कार्यालय जबलपुर को भेजी है। वहीं स्टॉल के आसपास गंदगी मिलने पर स्थानीय रेल अधिकारियों की टीम ने स्टॉल संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि होली पर्व को देखते हुए कटनी स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा सभी कैटरिंग, एमपीएस स्टालों की औचक जांच की जा रही है। तीन मार्च को टीम ने जब दोपहर के समय अचानक प्लेटफार्म नंबर 5-6 में एमपीएस भोपाल कंपनी के स्टाल की जांच की तो यहां पर 15 बिस्कुट के पैकेट एक्सपायरी डेट के मिले। एक्सपायर बिस्किट को तुरंत जब्त करके टीम ने नष्ट कराया। साथ ही इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजते हुए वेंडर को कड़ी चेतावनी दी कि इसकी पुनरावृत्ति न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्टाल संचालक ने कुछ सामान निर्धारित एरिया से बाहर प्लेटफार्म में रख लिया था। जिस पर बाहर मिले सामान को निर्धारित एरिया में रखवाया है। निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों के द्वारा स्टेशन पर गंदगी किए जाने पर कुल 600 का जुर्माना वसूल कर रेल राजस्व में जमा कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button