फुलर गांव के खेत में चल रहा था जुआ,40 हजार 500 रुपए जब्त

जबलपुर यशभारत ।जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फुलर शहपुरा स्थित भाईजान के खेत में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब टपरिया में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों ने दौड़ लगा दी, जिन्हे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने 11 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 40 हजार 500 रुपए जब्त कर लिए। इस संबंध में शहपुरा थानाप्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि ग्राम फुलर स्थित भाईजान के खेत में बनी टपरिया में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित हो रहा है। यहां पर शहपुरा सहित आसपास के गांव से जुआंड़ी आकर जुआं खेलते है। बीती रात भी यहां पर जुआं फड़ चल रहा था। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और टपरिया की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए वे खेत से भागे जिन्हे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 11 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 40 हजार 5 सौ रुपए जब्त किए।







