फिल्मी स्टाइल में लूट : बाइक रोककर पेट्रोल निकाला और गले में अड़ाया चाकू, दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर, यशभारत। कटंगी वायपास में फिल्मी स्टाइल में लूटकांड को अंजाम देकर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने वायपास से जाते हुए बाइक सवार दो लोगों को पहले रोका और उनकी बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर गले में चाकू अड़ाकर नगदी और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों से लूट का माल भी बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी रीना पांडे शर्मा ने बताया कि सारांश शुक्ला पिता रविशंकर शुक्ला 25 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया था कि अपनी नानी को मेडीकल अस्पताल से भर्ती कराने के बाद अपने भाई अथर्व शुक्ला के साथ बाईक से वापिस घर जा रहा था । देर रात जब कटंगी वाईपास में रोड किनारे खड़े दो युवकों ने इशारा कर रोका तो अथर्व ने बाइक रोक दी । उनमें से एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर अथर्व को डराते हुए बाइक से दो बॉटल पेट्रोल निकालकर पास में खड़ी अपनी बिना नंबर की सीवीजेड बाइक में डाला और फिर गले में चाकू अड़ाकर दो मोबाईल, 500 रूपये सहित जर्किन मांगी। और बाइक की चाबी ले गए। आरोपियों ने कुल 24,500 रूपये सामान लूटरक फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बायपास में पुलिस को देखकर भाग रहे अक्षय उर्फ अज्जू पटेल पिता मगन पटेल 24 वर्ष निवासी बंधैया मोहल्ला तथा विशाल पिता स्व.सत्यनारायण विश्वकर्मा 22 वर्ष निवासी चेरीताल राजीव नगर थाना कोतवाली को दबोच लिया। जिनसे लूट माल बरामद कर लिया है।







