कटनी

फिर चमका हर्ष का बल्ला, जड़ा शतक, कटनी के तीन खिलाड़ी जबलपुर डिवीजन टीम में चयनित

कटनी, यशभारत। इंदौर जिमखाना ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में जबलपुर डिवीजन के लिए खेलते हुए रीवा डिवीजन के खिलाफ कटनी के हर्ष मंगलानी ने एक बार फिर धुआंधार पारी खेलते हुए 167 रन बनाए। हर्ष के लगातार शानदार प्रदर्शन से कटनी जिले के खिलाडिय़ों में उत्साह है। उनके कोच हिमांशु लालवानी ने बताया कि हर्ष कई वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आगे भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है। इस प्रदर्शन पर विधायक संदीप जयसवाल, डीसीए अध्यक्ष आर पी सिंह, सचिव राजेश डेविड, जेडीसीए अध्यक्ष डॉ निशीथ पटेल, धर्मेश पटेल एवं पूर्व खिलाडिय़ों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि कटनी जिले के खेल जगत के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण आया है। एचएलसीए के 3 खिलाडिय़ों का जबलपुर सीनियर डिवीजन टीम में चयन हुआ। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित माई मेमोरियल ट्रॉफी सीनियर के लिए कटनी के हर्ष मंगलानी, अभिनव दुबे और प्रतीक त्रिपाठी का चयन किया गया है, जिनका मैच 4 फरवरी से इंदौर में खेला जा रहा है। कोच हिमांशु लालवानी के मार्गदर्शन में कटनी के क्रिकेट खिलाड़ी लगातार सफलताएं प्राप्त कर रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक संदीप जायसवाल, डीसीए अध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव राजेश डेविड और पूर्व खिलाडिय़ों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button