मध्य प्रदेशराज्य

फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी की जहर खाने से मौत : परिजन बोले – पति ने मैगी में मिलाया जहर, मामले की जांच जारी

Table of Contents

 सतना।(मैहर) मैहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका सचि मिश्रा (24) एचडीबी फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी थी। परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने मैगी में जहर मिलाकर पत्नी को खिलाया।

पति गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पति अतुल मिश्रा (27), जो एक प्राइवेट बैंक में कर्मचारी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि विवाद के बाद वह घर से बाहर चला गया था। लौटने पर पत्नी को जहर पीते देखा। सचि मूल रूप से सतना जिले के सभापुर की रहने वाली। 2023 में शादी हुई थी रीवा के सिमरिया निवासी अतुल मिश्रा से। वर्तमान में दंपती मैहर के हरनामपुर रोड पर किराए से रह रहे थे। घटना से कुछ देर पहले सचि ने अपनी मां से फोन पर कहा था मैं रोटी बना रही हूं और वो (पति) मैगी बना रहे हैं।”इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

सचि के भाई रजनीश तिवारी ने कहा –शादी के बाद से ही 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।प्लॉट और गाड़ी खरीदने के लिए दबाव डालते थे।

बहन को मारपीट और मायके आने से रोकते थे। “यह सोची-समझी साजिश है, अतुल ने ही कीटनाशक दिया।” पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी पति से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button