जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

प्रो. अशोक अहिरवार डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)l डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (केंद्रीय), सागर में प्रो.अशोक अहिरवार को इतिहास विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने उनकी यह नियुक्ति आगामी तीन वर्ष के लिए की है।

प्रो. अशोक अहिरवार आधुनिक एवं सामाजिक इतिहास के अध्येता हैं। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रीय लघु उद्योग विकास निगम के स्वतंत्र निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रो. अहिरवार विश्वविद्यालय के संपदा अधिकारी के साथ-साथ लाइजनिंग ऑफिसर भी हैं। इससे पूर्व वे 2016 से 2019 तक भी इतिहास विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें मिले इस दायित्व पर विभाग विश्वाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button