WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
देश

प्री मानसून की दस्तक से राहत, तेज बौछारें पड़ने से शहर की सड़कें पानी- पानी, कटनी में 20 जून के बाद सक्रिय हो जाएगा मानसून

कटनी, यशभारत। आज रविवार को प्री-मानसून की दस्तक के साथ भीषण तपन से राहत मिल रही है। मौसम कल रात से बदल चुका है। अब से कुछ देर पहले तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम के इस बदलाव से झुलसाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 20 जून तक लगातार बारिश होने और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने इस बदलाव को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

इस बार प्री-मानसून एक सप्ताह पहले दाखिल हो रहा है। बीते साल 28 जून को मानसून ने प्रवेश किया था और 20 जून के बाद बारिश का दाैर शुरू हुआ था। मौसम के बदलाव का खासा असर जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा। यहां कटनी समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मौसम में अचानक आ रहे इस बदलाव से सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून आ रहा है। 20 जून के बाद मानसून में गति आएगी और बारिश होगी। बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। प्री-मानसून का असर समूचे प्रदेश में एक जैसा रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित

बंगाल की खाड़ी में कल से कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। इसकी वजह से सुस्त अवस्था में पड़ा मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। महाराष्ट्र के रस्ते मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश कर रहा है। 16 जून से शहर में प्री मानसून की हलचल शुरू हो रही है। आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी तब भी झेलनी पड़ेगी।

एमपी में 19-25 जून के बीच मानसून देगा दस्तक

19 से 25 जून के बीच मानसून की ग्वालियर चंबल संभाग में दस्तक हो सकता है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के असर से तेज बारिश की संभावना है। मानसून की पूर्वी शाखा से अंचल में मानसून आता है।IMG 20250615 183442737 HDR

IMG 20250615 183525925 HDR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu