प्रसव में महिला की बिगड़ी हालत मौत,
(सिवनी यश भारत)–
सिवनी जिला चिकित्सा में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। और शाम को महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने आक्रोशित होकर हंगामा कर दिया।
रात को अस्पताल में एकत्रित डाक्टर पर उपचार में लापरवाही के आरोप लागये। स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लोगों को समझाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा खैरी निवासी गर्भवती महिला फिजा पति इमरान खान (25) को करीब दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को दोपहर के समय महिला ने प्रसव के बाद बेटी को जन्म दिया। प्रसव के कुछ ही देर बार महिला को ब्लीडिंग शुरू हो गई। और शाम तक महिला की मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही मृतिका के स्वजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।मृतका के रिश्ते के भाई आफताब खान ने बताया कि जिला अस्पताल में आपरेशन के बाद डाक्टर ने उन्हे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर फिजा की हालत बिगड़ी। इसके बाद से वार्ड में फिजा से मिलने किसी को नहीं जाने दिया गया। इसके बाद भी उन्हें व अन्य स्वजनों को वार्ड के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान स्वजनों, रिश्तेदारों व परिचितों की भीड़ को आक्राेशित देख अस्पताल के स्टाफ ने पल्स चलने की बात कही। जब उनसे फिजा से मिलने देने कहा गया तो फिर उन्होंने फिजा की हालत खराब होने का बहाना बताकर मिलने से रोक दिया। रात करीब नौ बजे के बाद लोगों का आक्राेश कम होने पर बताया गया कि फिजा की मौत हो गई है।
मृतिका के स्वजनों ने बताया कि प्रसव के बाद फिजा का उपचार करने में गंभीर लापरवाही बरती गई। इसके कारण ही उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने लापरवाह डाक्टर व अन्य स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।
इनका कहना है
अस्पताल में एक महिला की प्रसव के बाद मौत होने पर मृतिका के स्वजनों ने उपचार में लापवाही बरते के आरोप लगाकर हंगामा करने का प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर स्थिति को संभाला गया। तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
सतीश तिवारी,
थाना प्रभारी, कोतवाली