
प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहाया। बता दें, गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था।