WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज में एक घर से उठी तीन अर्थियां

बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने घर में लगाई आग; जिंदा जले सास-ससुर

प्रयागराज, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ तीन अर्थियां उठने से हड़कंप मच गया। ये अर्थियां बहू, सास और ससुर की है। बहू की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली, जबकि सास-ससुर घर में आग लगने से जिंदा जल गए। यह पूरी घटना कब और कैसे हुई, आइए जानते हैं। दरअसल, पूरा मामला मु_ीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार की देर रात एक महिला अंशिका केसरवानी की संदिग्ध हालात में फंदे से झुलती हुई लाश मिली, जिससे गुस्साए मायके वालों ने उसके ससुराल में पहुंचकर घर में आग लगा दी। इससे अंशिका के सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हो गई।हालांकि, पुलिस ने 5 लोगों को बचा लिया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि महिला की मौत के समय घर वाले भी अंदर थे। वे कुंडी लगाये हुए थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। वहीं, इस घटना से आसपास के लोग इतना नाराज हुए कि वे घर का सामान तोडऩे लगे। बता दें कि मृतक महिला अंशिका धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा की रहने वाली थीं। उनकी शादी मु_ीगंज के व्यापारी अंशू के साथ हुई थी। अंशिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उन्होंने मायके वालों से मारपीट भी। कहा जाता है कि इसी दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर आग लगा दी।

Related Articles

Back to top button