प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस में भारत माता की प्रतिमा हुई स्थापित : मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने वर्चुअल के माध्यम से किया अनावरण

सिवनी यश भारत:-सिवनी प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी के प्रांगण में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मोहन यादव ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि भारत माता हमारी अस्था का प्रतीक है और ये बहुत ही सौभाग्य की बात है कि भारत माता की प्रतिमा सिवनी के महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित की गई है।
यही संस्कार व राष्ट्र सर्वोपरि की भावना हमारे विद्यार्थियों के अंदर विकसित होगी इस उद्देश्य और आशय के साथ भारत माता की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर आप सभी को शुभकानाएं देते हुये कहा कि विश्व के सैकड़ों देशों में भारत मात्र एक ऐसा देश है जहां अपनी मातृभूमि को भारत माता से संबोधित कर जयकार किया जाता है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों का प्रस्तुतिकरण व 101 सुसज्जित आरती थाल से भारत माता की भव्य आरती की गई।
इस कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, कुलगुरू छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय डाॅ. इन्द्र प्रसाद तिपाठी, जिला कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डेय, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. रविशंकर नाग महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं,महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राऐं व सेवानिवृत प्राध्यापकों की उपस्थिति रही।







