जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक चलेगा “मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान” : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों से  किया संवाद

भोपाल/ प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान तथा 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अभियान की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल हुए।

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल का कार्य शीघ्र पूर्ण होने से सतना जिले के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। नवगठित मऊगंज और मैहर जिलों के लिए जिला अस्पताल भवन स्वीकृत हो गए हैं। अभियान के दौरान इनका भूमिपूजन करके निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। एनआईसी केन्द्र से विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल शामिल हुईं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button