जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा – आरोपी गिरफ्तार, माढ़ोताल थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत शारदा नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मर्ग जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आत्महत्या के पीछे प्रताड़ना की वजह सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग नगर निवासी सुनील पटेल (42 वर्ष) ने पुलिस को सूचना दी थी कि 14 अप्रैल को शारदा नगर निवासी उसके मौसी का लड़का रामजी उर्फ सुधीर पटेल (39 वर्ष) ने घर के दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें साफ तौर पर लिखा था —

“हम अतुल यादव के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। अतुल तुम किसी के साथ ऐसा मत करना, सुनील अतुल से दूर रहना। अतुल यादव, तुम भी कभी सुखी नहीं रहोगे।”

परिजनों के बयान में यह तथ्य सामने आया कि करीब 6 माह पूर्व रामजी की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके चलते रामजी को जेल जाना पड़ा था। वह लगभग 3 माह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था। परिजनों के अनुसार जेल से छूटने के बाद रामजी मानसिक रूप से परेशान रहता था और शराब व जुए की लत में पड़ गया था।परिजन बताते हैं कि रामजी को अतुल यादव नामक युवक द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पैसों के लेन-देन, शराब और अन्य गतिविधियों को लेकर अतुल उसे मानसिक रूप से काफी दबाव में रखता था।मर्ग जांच पूर्ण होने के बाद पुलिस ने शिवनगर, थाना विजयनगर निवासी आरोपी अतुल यादव के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button