मध्य प्रदेशराज्य

प्यार में मिले धोखे के बाद युवती ने शराब पीकर सड़क पर मचाया हंगामा : पुलिस ने किया रेस्क्यू

रीवा l बिछिया थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्यार में धोखा मिलने के बाद शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा किया. सुबह से शाम तक वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी रही.
जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया, जिससे एक संभावित बड़ी घटना टल गई.
यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती एक युवक के साथ मौके पर आई थी और उसने पास की शराब की दुकान से शराब खरीदीl

उसने सीधे बोतल से शराब का सेवन किया और कुछ ही देर में नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिर पड़ी. नशे की हालत में वह अपने प्रेमी को गालियां देती हुई सुनाई दी. शुरुआत में, उसकी हालत देखकर राहगीरों को लगा कि वह बीमार या घायल है, लेकिन बाद में पता चला कि वह अत्यधिक नशे में थीl
मामले की गंभीरता को देखते हुए, सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तक पहुंची. उन्होंने बिना किसी देरी के बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. निर्देशों का पालन करते हुए, पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवती को सहारा देकर एक ऑटो में बैठाया और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचायाl

स्थानीय निवासियों  ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “यहां पास में ही शराब की दुकान है, जहां शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है. अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो युवती के साथ कुछ अनहोनी हो सकती थी.” उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर एक बड़ी घटना को टाल दिया.

बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “हमें सूचना मिली थी कि एक युवती शराब की दुकान के पास नशे की हालत में पड़ी है. हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गयाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button