WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पूर्व मंत्री दीपक जोशी आज बीजेपी जॉइन करेंगे

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी आज दो और कांग्रेस के पूर्व विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और खुरई से कांग्रेस विधायक रहे अरुणोदय चौबे भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दीपक जोशी भाजपा के टिकट पर जीन बार विधायक रहे हैं। वे इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वे विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस को बीते कुछ दिनों से झटके पर झटके लग रहे हैं। इसके पूर्व हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी सहित 13 नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu