पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को एकता समिति ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली : अनमोल कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ एकता समिति ने विख्यात अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सतीश खत्री ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ एकता समिति के सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जीवन परिचय कमलचंद जैन ने दिया। संस्थापक अब्दुल रशीद भाई ने कहा कि देश में आर्थिक क्रांति लाने वाले साहसी पुरुष डॉ मनमोहन सिंह एक नेकदिल थे। उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार विचारों के साथ अपना जीवन निर्वाह किया। देश के विकास में आपके अनमोल कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा ।
इस अवसर पर प्रदीप समैया, चंपक भाई , अजीत जैन ,राजेंद्र मलैया, निलेशसमैया, प्रमोद पटेल ,राजेंद्र मामा, नरेंद्रजैन, सुभाष सराफ ,रमेश राजपूत, मोहम्मद् निज़ाम, विनीत जैन तालावाले एवं गुजराती बाजार के व्यापारीगण उपस्थित थे । सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिव्य आत्मा की शांति सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । राजेंद्र सोनी ने मधुर आवाज में ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना, यह घाट यह वाट तुम भूल न जानासुना कर श्रद्धांजलि दी । उपस्थित सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा,,,, डॉ, मनमोहन सिंह का नाम रहेगा । संचालन संजय शास्त्री ने किया।







