जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा : चार की मौत , भोपाल का चालक गिरफ्तार

सागर l गोवंश की तस्करी जारी है इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब सिविल लाइन थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर बम्हौरी तिगड्डा के पास गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा । जिसमें 48 गोवंश भरे थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है, जो भोपाल के ऐशबाग का रहने वाला है।

 

बताया जा रहा है कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि मकरोनिया से देवरी की ओर गोवंश से भरा ट्रक जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हाईवे पर बम्हौरी तिराहे के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली। ट्रक में गोवंश को निर्दयता से भरा गया था।

 

ड्राइवर मवेशियों को लेकर नागपुर जा रहा था, लेकिन वह गोवंश को कहां से लाया था, इसको लेकर वह गुमराह करता रहा। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button