मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा : 219 पेटी जब्त, होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ संभागीय मुख्यालय के सीमावर्ती थाना बहेरिया पुलिस ने सागर-बंडा मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक टीनशेड से करीब 219 पेटी अवैध शराब जब्त कर होटल संचालक रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों की चर्चा अनुसार मौके पर 800 पेटी अवैध शराब का जखीरा मौजूद था। लंबे समय से यह इलाका अवैध शराब की तस्करी के मामले में बदनाम रहा है। पूर्व में भी कई बार शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया था।

बहेरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर शाम छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। जप्त की गई शराब में अंग्रेजी ब्रांड के अलावा बीयर भी शामिल है। 

        मामले को लेकर बहेरिया थाना प्रभारी गजेन्द्र जौहरिया ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि बहेरिया सहित अन्य थानों की पुलिस ने क्षेत्र के कुछ होटल, ढाबों सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी से देर रात तक सचिंग की है। पुलिस ने जब्त की गई शराब के मामले में होटल संचालक रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब के मामले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button