पुलिस कॉम्बिंग गश्त : आरोपियों में दहशत, 13 स्थाई वारंट, 62 गिरफ्तारी वारंट तामील

सिवनी यश भारत-आज ईद मिलादुन्नबी पर्व व गणेश उत्सव को देखते हुए सिवनी पुलिस ने रात्रि गश्त की। जिसमे 13 स्थाई वारंट, 62 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गए। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने सुबह जानकारी देते हुते बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु दत्त शर्मा के आदेश पर मध्य रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक समस्त एसडीओपी तथा समस्त थाना, चौकी प्रभारी शहर व देहात में पुलिस स्टाफ ने कॉम्बिंग गश्त की।
जहां रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान 3 अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित 130 का पुलिस बल शामिल रहा। गश्त के दौरान जिले में 13 स्थाई वारंट, 62 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 1 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 39 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाशों को चेक किया गया। इस दौरान गश्ती दल द्वारा होटल, ढाबा, लॉज, धार्मिक स्थलों और 150 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते हुए संबंधितों को समझाइश भी दी गई।







