मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी सफलता : लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

 दमोह। थाना दमोह देहात पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दमोह, जबलपुर और कटनी सहित अन्य जिलों में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

 मानपुर तिराहा हटा रोड पर तीन अज्ञात युवकों ने दो ऑटो चालकों के साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल और ऑटो की चाबियाँ छीन ली थीं। फरियाद पर थाना दमोह देहात में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में सायबर सेल की मदद से सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दमोह-जबलपुर मार्ग से बस में ड्राइवर व कंडक्टर बनकर की गई विशेष कार्रवाई में पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. जयराम पटैल (21) निवासी पिपरिया कला

2. राजा सेन (26) निवासी इन्द्रा कॉलोनी दमोह

3. शोभित दुबे (19) निवासी ग्राम बकेनी थाना पथरिया

जप्त मशरूका:

03 मोटरसाइकिल (कीमत ₹1.5 लाख)

03 मोबाइल (कीमत ₹40 हजार)

01 चांदी की अंगूठी (कीमत ₹1300)

कुल मशरूका — ₹2 लाख

तीनों आरोपी एक सप्ताह से विभिन्न जिलों में लूट व चोरी की वारदातें कर रहे थे। समय पर गिरफ्तारी से अन्य जिलों में संभावित घटनाएँ टल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button