मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चाकू से हमला कर वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

 सतना।शहर में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेश सिंह बघेल तथा सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।

घटना दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को फरियादी राजीव चौधरी पिता रमेश चौधरी (22 वर्ष), निवासी पुष्पराज कॉलोनी, सतना, ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रीवा रोड स्थित एक दुकान में काम करता है। उसी दिन जब वह दुकान के पास पहुंचा, तो दो युवक आए और पैसे मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट की।

राजीव किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जा रहा था, तभी सर्किट हाउस स्थित शराब दुकान के सामने वही आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचे। उनमें से एक युवक ने खुद को सौरभ ठाकुर बताते हुए धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वायरल वीडियो बना सुराग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। वायरल फुटेज में एक युवक की शर्ट पर “Gang Team” लिखा था। इससे पहचान करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रशांत उर्फ अनुज तिवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अन्य साथियों ऋषभ द्विवेदी, बाबू सेन और सौरभ उर्फ योगेन्द्र उर्फ युगप्रताप सिंह के नाम बताए।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस टीमों ने छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। meanwhile, मुख्य आरोपी सौरभ सिंह ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते —

1️⃣ प्रशांत उर्फ अनुज तिवारी, पिता अभिनाश तिवारी (21 वर्ष), निवासी खजुरी टोला, थाना सिटी कोतवाली।

2️⃣ ऋषभ द्विवेदी, पिता विश्वनाथ द्विवेदी (22 वर्ष), निवासी नंधहा, चौकी पोड़ी, थाना नागौद, सतना।

3️⃣ बाबू सेन, पिता राजू सेन (22 वर्ष), निवासी बगहा, थाना सिविल लाइन, सतना।

पुलिस का बयान —

थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी व अपराध की वीडियो वायरल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button