मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार… पढ़े पूरी खबर

Table of Contents

दमोह।जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के पर्यवेक्षण में दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना तेजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी तेजगढ़ उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह ठाकुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब भरकर झलोन की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तेजगढ़–झलोन रोड स्थित साज वाली झील के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आई-20 कार क्रमांक UP 14 BY 5949 को रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 05 पेटी लाल मसाला शराब एवं 02 पेटी देशी प्लेन मदिरा, कुल 63 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 33 हजार रुपये बताई जा रही है। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने शराब के साथ-साथ लगभग 4 लाख रुपये मूल्य की फोर व्हीलर कार को भी जप्त कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

सत्यम सिंह लोधी (19 वर्ष) पिता नबल सिंह लोधी, निवासी ग्राम वंशीपुर थाना जबेरा

शेरा सिंह लोधी (21 वर्ष) पिता रज्जन सिंह लोधी, निवासी जरारी कॉलोनी थाना जबेरा जिला दमोह के रूप में हुई है।

तेजगढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में कुल जप्त मशरूका की कीमत 4 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button