पुरैना मे हुए अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं खून से सने कपड़े जप्त

कटनी/ शाहनगर, यशभारत। पुलिस ने कटनी से सटे पुरैना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शाहनगर पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी को सुभाष सिंह राठौर निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर ने सूचना दी कि उसका चचेरा भाई प्रताप सिंह राठौर सुबह करीब 08:30 बजे घर से प्लास्टिक के दो गुम्मा लेकर साइकिल से गाँव के नल वाले बगीचा पानी लेने गया था परंतु वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर फरियादी को देवहाई हार स्थित पत्थर की खखरी के पास डबरा में पानी भरी गड्ढेनुमा जगह में प्रताप सिंह राठौर का शव पड़ा हुआ मिला जिसके सिर के दाहिनी ओर गहरा घाव था तथा खून बह रहा था। फरियादी की सूचना पर शाहनगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मामले में मर्ग क्रमांक 1/26 कायम किया जाकर जाँच में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
मामले में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एस0डी0ओ0पी0 पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम तत्परता पूर्वक घटना स्थल पहुँची साथ ही तथा एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जाककर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । जाचं उपरान्त पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक को किसी किसी ठोस या धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है । जाँच उपरान्त मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना शाहनगर में हत्या का अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूँछताछ शुरू की गई एवं क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मुखबिर द्वारा जानकारी दी गई कि घटना के समय घटनास्थल के समीप पत्थर की खखरी के पीछे छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर को देखा गया था, उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर को दिनांक 08/03/2026 को तलाश कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूँछताछ की गई। पूँछताछ के दौरान संदेही द्वारा बताया गया कि जिस स्थान पर मेरे जानवर बंधते है उसी स्थान के पास मृतक नित्य क्रिया करता था । इस बात को लेकर हम लोगो में कई बार झगड़ा हो चुका था एवं आपसी रंजिस बनी हुई थी । घटना दिनांक को मेरे मना करने के बाद भी जब मृतक नही माना तो मैने मौका पाकर मृतक के सिर में कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी । मामले में आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना के दिन पहने हुये कपडे जप्त किये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना जारी है ।
नाम पता आरोपी
छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर पिता श्री साधू सिंह राठौर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना थाना शाहनगर जिला पन्ना (म.प्र.) ।
जप्त सामग्री
मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी, खून में सने हुये आरोपी के कपड़े (जो घटना कारित करते समय पहने गये थे) जप्त किये गये है ।
सराहनीय योगदान
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक परशुराम डाबर, उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्र0आर0 मनोज त्रिपाठी, आरक्षक रविन्द्र कुमार, राकेश, भजन लाल, सोहन सिंह, महिला आर. दीक्षा चालक प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।








