यशभारत डिंडौरी l डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड मुख्यालय में संचालित कन्या शिक्षा परिसर बजाग लगातार सवालों के घेरे में है जहां एक ओर सरकार नारी सशक्तिकरण के तहत बेटियों की सुरक्षा और विकास के लगातार प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक दखल के चलते कन्या शिक्षा परिसर बजाग में छात्रावास अधीक्षिका की नियुक्ति पिछले 4 महिने से नहीं हो सकी है।
बता दें कि कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत 480 आदिवासी छात्राओं की देखभाल करने के लिए जो दो छात्रावास अधीक्षिका के तौर पर रह रहे हैं उनका आदेश मध्यप्रदेश शासन ने अगस्त माह में ही निरस्त कर दिया है। अब इस मामले की लिखित शिकायत सतीश बघेल ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग राजेंद्र जाटव डिंडोरी को कि गई है। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कन्या शिक्षा परिसर बजाग में कार्यरत छात्रावास अधीक्षिका सीता परस्ते प्राथमिक शिक्षक और रंजीता मरावी माध्यमिक शिक्षक द्वारा बिना किसी शासकीय आदेश के लगातार 4 माह में मनमानी पूर्वक संचालित कर रहे हैं।
बता दें कि डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड में पूर्व बीईओ की शिकायत कलेक्टर से होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की और अनेक बिंदुओं में आर्थिक और प्रशासन तौर पर लगे आरोप की सूक्ष्मता से जांच होने के बाद उन पर कार्यवाही की तलवार लटकी हुई है। हालांकि इस मामले में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त ने बड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Back to top button