जबलपुरमध्य प्रदेश

पिकअप वाहन में हो रही थी लकड़ियों की तस्करी :  वन विभागों ने दी दबिश,लकड़ी तस्कर सहित सवा लाख की लकड़ी जप्त

सिवनी यश भारत-जिले के दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बरघाट क्षेत्र में रात्रि के समय वन अमले ने लकड़ी की तस्करी करते कुछ लोगो को पकड़ा है। जिनके पास से 124445 रुपये कीमत की लकड़ियां जप्त की हैl

 

जानकारी के अनुसार बरघाट वन अमले को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग लकड़ियों की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद वन मंडल अधिकारी, उपवन मंडल अधिकारी सिवनी और वन परिक्षेत्र अधिकारी बरघाट के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।

 

जहां ग्राम बावली के राजस्व क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा अवैध कटाई कर परिवहन करते हुए रात्रि लगभग 10 बजे बावली से कुडोपार मार्ग पर पिकअप वाहन को रोका गया। जिसमे 15 नग सागौन लट्ठे भरे हुए थे। जिन्हें जप्त किया गया। जिनकी कीमत 124445 रुपए है। जप्ती के दौरान मुख्य आरोपी वाहन चालक/ वाहन मालिक गजेंद्र बिसेन पिता खुमान सिंह बिसेन, सह आरोपी प्रकाश पिता रमेश पटले,अभय पिता संतोष पटेल, प्रकाश पिता गोवर्धन निवासी ग्राम लोहरा तहसील बरघाट को हिरासत में लिया गया। अवैध वन उपज परिवहन में जप्त वाहन और अपराधियों को पकड़ने में आमागढ़ वृत के कर्मचारी व सुरक्षा सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu