पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन लाख 25 हजार रूपये के वाहन जप्त

जबलपुर यशभारत। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका बरामद किए है
आदेश के परिपालन में पनागर जितेन्द पाटकर के नेतत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की गठित टीम द्वारा 5 वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये के जप्त किये गये है।
थाना पनागर में 6 दिसंबर 24 को अभिलाष गौतम उम्र 38 वर्ष निवासी गल्ला बजार पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गल्ला बजार पनागर में रविन्द्र टेंट हाउस के नाम से व्यापार संचालित करता है। एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड एन 2367 को दिनांक 2 तारीख को रोजाना की तरह घर के सामने लाक करके खड़ी कर दी थी दूसरे दिन सुबह लग्भग 8 बजे उठकर देखा उसकी गाड़ी घर के सामने नहीं थी कोई चोर उसकी एक्सिस चोरी कर ले गया है।
इसी तरह पनागर में ही 15 अप्रैल 25 को मुकेश कुमार गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी विद्यासागर वार्ड फुहारा चौक पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में ही किराना दुकान चलाता है । 14 तारीख को अपनी काले रंग की एक्सिस एमपी 20 जेड एन 3393 केा रात में अपने घर के बाहर खड़ी करके घर के अंदर सो गया था सुबह उठकर देखा उसकी एक्सिस गायब। कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है।
एक अन्य घटना में थाना बरगी में 18 जनवरी 25 को दोपहर में जितेन्द्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सिरोंज जिला विदिशा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है 13 दिसंबर 24 को सुबह वह अपने घर चला गया था उसकी होण्डा शाइन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 04 जेड ए 5237 प्रशांत पटैल के मकान के सामने ग्राम चौरई थाना बरगी के घर में खड़ी कर दिया था 13 तारीख को रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। अब तक मोटर सायकल की तलाश करता रहा पता नहीं चला । कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकल कीमती लगभग 65 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
इसी प्रकार थाना बरेला में 28 फरवरी 25 को संजय सोंधिया उम्र 50 वर्ष निवासी पीली बिल्डिंग तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मैकेनिक का काम करता है उसके घर के सामने से 24 फरवरी की रात 2 से सुबह 4 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर उसकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 5014 कीमती लगभग 70 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
थाना ग्वारीघाट में 29 मार्च की दोपहर में राज सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी पोलीपाथर बिग बजार के सामने ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर पर ही मोबाइल की दुकान चलाता है दिनांक 28 तारीख को रात लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपनी नीले रंग की एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस जेड 8555 में लॉक कर घर के सामने खड़ी कर घर में चला गया था सुबह लगभग 10 बजे उठकर देखा, एक्सिस गायब थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी एक्सिस का लाक तोड़कर चोरी ले गया है। सभी मामलों में पुलिस ने मामले दर्ज कर वाहन चोरों की पतासाजी शुरू कर दी थी।
गुरुवार 5 जून 26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का आजाद नगर सूपताल पनागर में एक्सिस लेकर घूम रहा है एक्सिस सम्मभवत: चोरी की है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का एक्सिस लिये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम एवं उम्र 17 वर्ष बतायी जिससे ली हुई एक्सिस को कागजात के सम्बंध में पूछताछ करने पर कागजात न होना बताया जिसे थाने लाकर पूछताछ करने पर उक्त एक्सिस चोरी की होना स्वीकार करते हुये बताया कि अपने एक 17 वर्षिय साथी के साथ मार्च 2025 में बिग बजार ग्वारीघाट के सामने से उक्त नीले रंग की एक्सिस एवं फरवरी में तिलहरी थाना बरेला से सिल्वर रंग की एक्सिस , तथा साथी आदित्य कोरी निवासी शाहीनाका के साथ अप्रेल 2025 में पनागर से काले रंग की एक्सिस , उमंग चौरसिया व मोहम्मद शादाब के साथ पनागर से दिसम्बर 2024 में सफेद रंग की एक्सिस एवं उमंग चौरसिया के साथ चौरई बरगी में काले रंग की हॉण्डा शाईन मोटर सायकिल चोरी करना बताया।
ग्वारीघाट के पास से चोरी की हुई नीले रंग की एक्सिस स्वयं रखना एवं चौरई बरगी के पास चुराई हुई मोटर सायकिल एवं एक एक्सिस उमंग चौरसिया के पास तथा पनागर से चुराई हुई 1 एक्सिस 17 वर्षिय साथी एवं 1 एक्सिस आदित्य कोरी तथा 1 एक्सिस शादाब के पास हेना बताया।
सरगर्मी से तलाश करते हुये उमंग चौरसिया, आंदित्य कोरी , शादाब एवं 17 वर्षिय विधि विवादित बालक को अभिरक्षा में लेते हुये 17 वर्षिय विधि विवादित बालक से नीले रंग की एक्सिस एवं एक अन्य 17 वर्षिय विधि विवादित बालक से 1 बिना नम्बर की एक्सिस, आदित्य कोरी उर्फ आदि से 1 बिना नम्बर की एक्सिस , तथा मोह. शादाब के कब्जे से बिना नम्बर की एक्सिस एवं उमंग के कब्जे से 1 हाण्डा शाईन जप्त की है।







