मध्य प्रदेशराज्य

पन्ना में किसान को ग्राम सरकोहा खेत खदान में मिला 3.01 कैरेट का बेसकीमती हीरा

पन्ना l रत्नगर्भा धरती ने आज फिर एक नया हीरा उगला है जिसमें किसान की किस्मत खुल गई और उसे आज नयाब हीरा मिला है जिसे उसने हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया है हीरे का वजन 3.01 कैरेट है जिसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपए आकी जा रही है जो आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।

हीरा मिलने वाले किसान राकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि हीरा मिलने की बहुत खुशी है हीरे का वजन 3.01 कैरेट है इसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपए आकी जा रही है हीरा बिक्री से जो पैसा मिलेगा उसे हम चार पार्टनरों में बांट लेंगे चार पार्टनर मिलकर खदान लगाई थी जिसमें राजू जैन, राजेश शर्मा और राजेंद्र एवं राकेश गिरी गोस्वामी ने मिलकर हीरे की खदान सरकोहा में खेत खदान में लगाई थी जिसे आज दिनांक को बेस कीमती हीरा मिला है जिसे हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया गया है।

हीरा परखी अनुपम सिंह ने बताया कि आज दिनांक को राकेश गिरी गोस्वामी पिता बद्री गिरी गोस्वामी को सरकोहा की खेत खदान में 3.01 कैरेट का हीरा मिला है जिसे हीरा कार्यालय में जमा करवाया गया है हीरा उज्जवल किस्म का है पहले भी इनके पिताजी को हीरे मिल चुके हैं जो हीरा कार्यालय में जमा हुए थे इस वर्ष हीरा कार्यालय में कुल 19 हीरे जमा हुए हैं जिनका वजन 45.35 कैरेट है जो आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगे आगामी नीलामी की तिथि तय कर बताई जाएगी।

हीरा मिलने वाले किसान ने आगे बताया कि उसने करीब 6 माह पहले ग्राम सरकोहा में आकाश रैकवार के खेत में पट्टा लेकर खदान खोदी थी एवं इस खदान में उसके साथ चार पार्टनर थे 6 महीने मेहनत करने के बाद आज दिनांक को 3.01 कैरेट का हीरा मिला है हीरा मिलने से बहुत खुशी हो रही है, हीरे के अनुमानित कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए आकी जा रही है हीरा बिक्री से जो पैसा मिलेगा वह चार पार्टनरों में बराबर बराबर बाट लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button