जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पनागर में 24 जून को श्री बृज बिहारी सरकार का होगा आगमन

पनागर में 24 जून को श्री बृज बिहारी सरकार का होगा आगमन

 

गो-जागरण यात्रा निकाली जाएगी

 

एकदिवसीय दिव्यदरबार लगेगा

 

पनागर/ गौ आधारित विकास भारत के पुनर्निर्माण के लिए एक सशक्त मार्ग है।सनातन शास्त्रों में कहा गया है कि गौमाता की सेवा से देवता प्रसन्न होते हैं और समृद्धि प्राप्त होती है।ऐसे ही संदेश के साथ पनागर नगर मे 24 जून दिन मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से दिव्य शक्तियों के साधक पूज्य संत बृज बिहारी सरकार एवं विधायक पनागर सुशील तिवारी इंदु, के नेतृत्व में गो-जागरण यात्रा आयोजित की गई है ,इस यात्रा के साथ बृज बिहारी सरकार का दिव्य दरबार गौरीशंकर मंदिर प्रांगण रामवार्ड पनागर मे लगेगा जहां भक्तगण केवल 11लौंग लेकर आए और अर्जी लगाएं वहां उनकी समस्या का समाधान बृज बिहारी सरकार द्वार बताया जायेगा ।

इस कार्यक्रम के आयोजक गौरीशंकर मंदिर समिति के सर्वेश मिश्रा ,संदीप सोधियां, सुरेंद्र प्यासी, सुरेश परोहा अंबिका दुबे ,दीपांशु पांडेय, जानू विश्वकर्मा,सौरव मिश्रा सतीश पांडेय, ईश्वरी शर्मा,रवि शंकर अवस्थी ,दीपक प्यासी, गुड्डू पांडेय,नितिन गौतम,आर एन मिश्रा, लक्ष्मण पांडे आदि ने सनातन धर्मावलम्बियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौ माता राष्ट्र माता के पवित्र संकल्प को साकार रूप प्रदान करने में सहभागिता करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button