जबलपुरमध्य प्रदेश
पनागर में कोख हुई कलंकित : कुंआ में मिला 5 दिन पुराना शिशु का भ्रूण ..क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। पनागर के कुसनेर में एक कुंआ में मिले नवजात शिशु के पांच दिन पुराने भ्रूण के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने जैसे ही कुएं में नरा लगे हुए भ्रूण को देखा तो आवक रह गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजते हुए प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुसनेर में भ्रूण मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने भ्रूण को कब्जे ले लिया है। अज्ञात महिला भ्रूण को फेंककर फरार हो गयी । पुलिस आसपास के लोगों के कथन ले रही है, जिसके बाद आरोपी महिला का पता चलाया जा रहा है।