जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पनागर भूसा गोदाम में लगी आगः दो गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। पनागर के जटमा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक भूसा गोदाम में अचानक आग भड़क गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण करते हुए गोदाम में रखे भूसे को राख कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही नगर पालिका पनागर और जबलपुर नगर निगम फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहंुची और आग पर काबू पाया।
नगर निगम दमकल विभाग पनागर को सूचना मिली कि जटमा गांव में विश्वकर्मा भूसा गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर पहंुची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इसके बाद जबलपुर नगर निगम की फायर बिग्रेड गाड़ी पहंुची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button