जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर थाने के सामने सड़क हादसा, पीएचई कर्मी की मौत : ऑफिस से पैदल जा रहा था घर, बाइक सवार ने रौंदा

WhatsApp Image 2021 08 19 at 12.17.29 PM

जबलपुर, यशभारत। पीएचई विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत अज्ञात बाइक की टक्कर से हो गयी। कर्मचारी के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पीएचई कर्मचारी पनागर के दफ्तर में पदस्थ था। यह घटना बीती शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है। जहां यह हादसा हुआ उसके चंद कदम पर थाना है। दुर्घटना का शिकार कर्मचारी तडफ़कर सड़क पर पड़ा रहा। जिसे देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ एक_ी हो गयी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायल कर्मचारी को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जहां क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है तो वहीं पीडि़त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार विक्की वंशकार उम्र 24 वर्ष ने बताया कि उसके पिता राधेलाल वंशकार उम्र 45 वर्ष पिता साथीराम वंशकार निवासी पनागर निवासी है और नगर पालिका में पीएचई जल विभाग में कार्यरत थे। कल शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी ड्यूटी कर, घर लौट रहे थे, तभी पनागर थाने के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने, पैदल जा रहे पापा को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने किसी तरह उन्हें सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चैक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
8 बच्चों का है भरा-पूरा परिवार
पीडि़त विक्की ने बताया कि वह 4 भाई और 4 बहन है। किसी तरह मजदूरी कर गुजर-बसर हो रही थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu