जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पद्मश्री डॉ.MC डावर का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

जबलपुर, यश भारत। देश के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक और सेवा भावना के प्रतीक पद्मश्री डॉ. Mc डावर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा को समर्पित कर दिया था। मामूली फीस लेकर लोगों का इलाज करने वाले डॉ. डावर को उनकी नि:स्वार्थ चिकित्सा सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। श्री डावर की अतिम यात्रा उनके निज निवास से शाम 4:00 बजे गुप्तेश्वर मुक्तिधाम के  लिए प्रस्थान करेगी

 

जबलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में डॉ. डावर का नाम अत्यंत श्रद्धा और सम्मान से लिया जाता रहा है। वह दशकों से आमजन के बीच ‘मसीहा डॉक्टर’ के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत को गहरा आघात पहुंचा है और महाकौशल क्षेत्र ने अपना एक कर्मयोगी सपूत खो दिया है।

उनकी सादगी, समर्पण और सेवा भाव के किस्से जबलपुर के हर मोहल्ले में सुनाई देते हैं। जीवनभर उन्होंने चिकित्सा को व्यापार नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना।

डॉ. डावर के निधन पर चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button