जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

पत्नी की मौत के केवल 14 दिनों बाद ही हताश पति ने गोली मारकर की आत्महत्या

वैशाली। बिहार में एक शख्स ने पत्नी की मौत के महज 14 दिनों बाद ही खुदकुशी कर ली। ये घटना बिहार के वैशाली जिले की है। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा में पूर्व वार्ड पार्षद विकास कुमार ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि विकास कुमार की पत्नी कैंसर से पीड़ित थी और 14 दिन पहले ही उनकी मौत हुई थी। विकास कुमार ने अपनी जमा पूंजी पत्नी के इलाज में लगा दी थी।
वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे यही कारण है कि पत्नी के गुजरने के बाद से डिप्रेशन में थे। पत्नी की मौत के 14 दिन बाद उन्होंने देसी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। मौके से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विकास कुमार पूर्व वार्ड सदस्य बताए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। विकास कुमार की पत्नी का नाम लवली सिंह था जिससे वह बेहद प्यार करते थे।
उनके 4 बच्चे हैं जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। सभी नाबालिग बताए गए हैं। पत्नी के मरने से विकास डिप्रेशन में थे। मौके पर पहुंचे बिददुपुर थाना अध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि विकास कुमार की पत्नी कैंसर पीड़ित थीं, जिनकी मौत से वह सदमे में थे और उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button