सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत बम्हनी गांव के एक खेत मे महिला का शव बीते दिवस मिला था। और आज उसके पति का शव कुएं में मिला है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग खेत तरफ गए थे तो उन्हें एक महिला मृत अवस्था मे दिखाई थी, इस बात की जानकारी लोगो ने पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।
हत्या किसने की व क्या कारण था, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही थी। महिला के पति पर पुलिस को संदेह था, चूंकि वह लापता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने बताया कि बम्हनी निवासी सरस्वती जामरे (25) अपने पति नितेंद्र के साथ रहती थी। रात में दोनों खाना खाकर सो गए थे। ग्राम के फागलाल के खेत की मेढ़ में सरस्वती का शव पड़ा था। जांच में पाया कि सरस्वती का गला घोंटकर हत्या की गई है। आसपास कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। घटना के बाद से पति लापता था। स्वजनों ने आशंका जताई है कि पति नितेंद्र ने ही पत्नी की हत्या की होगी। आज शाम को नितेन्द्र का शव कुएं में मिला है। जिसका पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि महिला का विवाह इसी वर्ष 21 मार्च में हुआ था, वह प्रग्नेंट थी जिसके बाद से उसका पति उस पर चरित्र को लेकर शंका करता था। परिस्थिति जन्य साक्ष्य और गवाहों के आधार पर यह पाया गया कि महिला की हत्या पति के द्वारा की गई और महिला के मायके के लोगो ने बताया महिला का पति चरित्र को लेकर संदेह करता था। जिसके बाद पति पर मामला पंजीबद्ध किया गया था।
बरघाट एसडीओपी ललित गठरे बे बताया कि बम्हनी ग्राम के समीप खेत के समीप एक महिला का शव मिला था। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। महिला गर्भवती थी। पति फरार था जिसके बाद,और जांच में पता चला कि वह पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था। इस मामले में पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी, आज महिला के पति का शव गांव के खेत मे मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है।
Back to top button