जबलपुरमध्य प्रदेश
पति जेल में है, गम में पत्नी ने लगा ली फांसी : साड़ी से बनाया फंदा, जांच जारी
जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीताल कॉलोनी में पति के जेल चले जाने के गम में गमजदा पत्नी ने साढ़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला शराब की आदी थी और नशे में धुत्त होकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निकिता उर्फ खुश्बू यादव पति निक्की उर्फ कबूतर उम्र 28 साल, हाथीताल कॉलोनी में अकेली रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति कबूतर किसी मामले में जेल की सलाखों के पीछे है।
लव मैरिज की थी…
पुलिस ने बताया कि महिला ने कुछ वर्ष पहले ही लव मैरिज की थी। लेकिन पति के जेल चले जाने के बाद महिला का आखिरी सहारा भी छिन गया। जिसके बाद महिला अक्सर तनाव में रहती थी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।