निगमायुक्त संदीप जी.आर. की पहल* *मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने और बीमार घायल मवेशियों के उपचार के लिए नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर*

आवारा सांडों को पकड़ने के लिए भी नगर निगम के अग्निशमन विभाग के दूरभाष पर किया जा सकता है संपर्क*
जबलपुर। नगरीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम आयुक्त संदीप जी.आर. ने विशेष पहल करते हुए हेल्पलाइन नंबर की सुविधा प्रदान की है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर आवारा मवेशियों को पकड़ने के साथ ही बीमार घायल मवेशियों को उपचार भी प्रदान किया जाएगा। निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने बताया कि नगर निगम के अग्निशमन विभाग में स्थापित टेलीफोन नम्बर 101 एवं 0761-2610917 के नंबर पर फोन कर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने, बीमार-घायल मवेशियों को उपचार संबंधी जानकारी दे सकते हैं, इसके अतिरिक्त आवारा सांडों को पकड़ने हेतु भी इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचित किया जा सकता है। निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने बताया कि नगर निगम के अग्निशमन विभाग के दूरभाष पर इस संबंध में सूचित कर नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। इस कार्य को करने एवं शहर वासियों को आवारा मवेशियों एवं सांडों की धमाचैकड़ी से निजात दिलाने के लिए निगमायुक्त संदीप जी. आर. ने हाका गैंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल भी गठित किया है। निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त टेलीफोन नंबरों पर सम्मानीय शहर वासियों के द्वारा सूचना दिए जाने के तत्काल बाद बताई हुई जानकारी के आधार पर कार्यवाही करें। उपरोक्तानुसार कार्रवाई करने के लिए निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर को निर्देशित करते हुए कह है कि विशेष टीम लगाएॅं और अपनी निगरानी में उक्त शिकायतों का निराकरण कराएॅं।