जबलपुरमध्य प्रदेश

नाबालिग से सरेराह छेड़छाड़ : शोहदे ने दी धमकी- नहीं मानी तो कर दूंगा ज्यादती, सहमी पीडि़ता पहुंची थाने

जबलपुर, यशभारत। रांझी में एक 17 साल की किशोरी से शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी और नहीं मानने पर ज्यादती कर देने की धमकियां दी। जिसके बाद डरी, सहमी किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र का ही रहने वाला साकेत सिंग ठाकुर नाबालिग को बाजार आते-जाते छेड़छाड़ कर रहा था। लेकिन लोकलाज के कारण किशोरी सब सहती रही। जिससे शोहदे के हौसले बढ़ गए और उसने सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ कर ज्यादती की धमकी दी। पुलिस सरगर्मी से शोहदे की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button