मध्य प्रदेशराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म कर 2 साल तक करता रहा ब्लैकमेल : शादी के बाद पति और परिजनों को भेजे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, आरोपी फरार

सतना। शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं के माध्यम से आरोपी ने पीड़िता को दो वर्षों तक ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शादी के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके पति व परिजनों को आपत्तिजनक सामग्री भेज दी।

घटना जून 2022 की बताई जा रही है, जब आरोपी संदीप रजक ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को फोन कर सिंधी कैंप स्थित एक निजी स्कूल में बुलाया। वहां एक कमरे में ले जाकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।

इसके बाद आरोपी ने इन आपत्तिजनक सामग्री को वायरल करने की धमकी देकर लगातार दो साल तक पीड़िता का शोषण किया। दिसंबर 2024 में पीड़िता की शादी हो गई, लेकिन आरोपी का उत्पीड़न नहीं रुका।

पीड़िता के विरोध करने पर, आरोपी ने फोटो और वीडियो पीड़िता के पति, पिता और अन्य रिश्तेदारों को भेज दिए, जिससे परिवार में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कोलगवां थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी संदीप रजक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button