नहीं थम रही चोरी की वारदातें, अब रोशन नगर में चोरों का धावा, मकान की छत से घुसे चोर, 50 हजार के जेवरात लेकर चम्पत
कटनी, यशभारत। शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक कालेज के पीछे रोशन नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक कालेज के पीछे रोशन नगर शिवा जाटव पिता स्व रमेश जाटव के घर की छत का दरवाजा खोलकर अज्ञात चोरों ने मकान के अंदर प्रवेश किया और मकान के अंदर से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 50 हजार रूपए लेकर फरार हो गए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जापने जाने पर पुलिस ने धारा 331(3) 305 के बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।कटनी, यशभारत। शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक कालेज के पीछे रोशन नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलक कालेज के पीछे रोशन नगर शिवा जाटव पिता स्व रमेश जाटव के घर की छत का दरवाजा खोलकर अज्ञात चोरों ने मकान के अंदर प्रवेश किया और मकान के अंदर से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 50 हजार रूपए लेकर फरार हो गए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जापने जाने पर पुलिस ने धारा 331(3) 305 के बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






